रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म (Gully Boy) 'गली बॉय' 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे (Valentine's Day) को रिलीज होने जा रही है। खबर है कि फिल्म में सीबीएफसी की गाइडलाइन के अनुसार कुछ बदलाव किए गए हैं क्योंकि सेंसर बोर्ड को लगता है कि फिल्म और टेलीविजन पर जब युवा इसे देखेंगे तो वह उन्हें भ्रमित हो सकते हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड ने रणवीर और आलिया की फिल्म पर कैंची चला दी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को दोनों के बीच केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही थी लेकिन खबर है कि सेंसर बोर्ड ने आलिया और रणवीर के बीच 13 सेकेंड के किसिंग सीन को कम कर दिया है।
3 of 5
ranveer singh, alia bhatt
इतना ही नहीं इस सीन को वाइडर शॉट से बदल दिया गया है यानी कि अब आप दोनों के बीच के किस को करीब से नहीं देख पाएंगे। इसके अलावा फिल्म में और भी कई कट लगाए गए हैं। फिल्म के ब्रांड पार्टनर से रॉयल स्टेग का नाम हटा दिया गया है। दरअसल सेंसर बोर्ड के सदस्यों को लगा कि फिल्म में किसी भी नशीले पदार्थों को बढ़ावा देने वाली चीजों का विज्ञापन नहीं होना चाहिए।
4 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
इससे पहले हमने देखा था कि फिल्म में किसी भी मादक पर्दाथ के नाम को ब्लर कर दिया जाता था। शायद ऐसा पहली बार होगा जब ब्रांड पार्टनर से किसी शराब कंपनी का नाम हटाया गया हो। इसके अलावा फिल्म से आपत्तिजनक शब्द, अभद्र भाषा को बीप के साथ दिखाया जाएगा। इसके अलावा स्मोकिंग सीन चेतावनी के साथ दिखाया जाएगा। जैसा कि पहले से ही होता आया है।
5 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
बता दें रणवीर और आलिया की इस फिल्म को ऑडियंस की खूब तारीफें मिल रही हैं। रिलीज से पहले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। दर्शक फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर के काम को खूब सराह रहे हैं। 'गली बॉय' को मस्ट वॉच बताया जा रहा है।