बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ने पांच दिनों के बितर 56.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर आधारित इस फिल्म को प्रशंसकों और बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी में शांतनु माहेश्वरी, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा सहायक भूमिकाओं में और अजय देवगन महत्वपूर्ण कैमियो में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को आलिया भट्ट का अभिनयम खूब भा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगूबाई के किरदार के लिए आलिया भट्ट इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं।आलिया से पहले यह किरदार तीन अभिनेत्रियों को ऑफर किया गया था।
Gangubai Kathiawadi: क्या आलिया भट्ट से पहले तीन अभिनेत्रियों को ऑफर हुआ था 'गंगूबाई' का रोल? नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी किया गया था अप्रोच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन