कलाकार जब पर्दे पर उतरते हैं तो उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि उनकी जिंदगी में भी कोई दर्द हो सकता है। फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी दुनिया से तो हर कोई वाकिफ होता है, लेकिन इस दुनिया के पीछे भी एक दुनिया है, जो है सितारों कि वो निजी जिंदगी। जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को बता होता है। सितारों को भी अपनी जिंदगी में कई बार दुखों का सामना करना पड़ता है लेकिन वह अक्सर बस मुस्कुराते नजर आते हैं। ऐसे ही कई सेलेब्स हैं जिन्हें अपने बच्चों को खोने का दर्द सहना पड़ा था।
Bimbisara: ओटीटी पर 'बिम्बिसार' ने मचाया धमाल, महज 48 घंटे में 10 करोड़ मिनट स्ट्रीम की गई फिल्म
2 of 7
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता गोविंदा, जिन्होंने न सिर्फ अपने शानदार अभिनय से बल्कि दमदार कॉमिक टाइमिंग से भी दर्शकों को खूब मनोंरंजन किया है। अभिनेता को असल जिंदगी में भी हमेशा बस हंसते और लोगों को हंसाते देखा जा जाता है। उनकी पत्नी भी अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के दो बच्चों हैं, हालांकि कम ही लोगों को पता है कि इससे पहले भी उनकी एक बेटी थी और जन्म के चार महीने बाद उसका निधन हो गया था, जिससे गोविंदा बुरी तरह टूट गए थे।
3 of 7
शेखर सुमन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शेखर सुमन को भी लोगों को हंसाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में हर तरह के किरदार अदा किए हैं। हमेशा हंसते मुस्कुराते नजर आने वाले शेखर सुमन भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उनके बड़े बेटे आयुष को दिल से संबंधित कोई बड़ी बीमारी थी और महज 11 साल की उम्र में उनके बेटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
4 of 7
आशा भोंसले
- फोटो : social media
अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली आशा भोंसले भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। गायिका ने एक नहीं बल्कि अपने दो-दो बच्चों को खोने का दर्द सहा है। आशा भोंसले के सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था, वहीं बेटी का नाम वर्षा था। अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में वर्षा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं गायिका के बेटे हेमंत का साल 2015 में कैंसर की वजह से निधन हो गया।
5 of 7
कबीर बेदी अपने बच्चों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता कबीर बेदी भी इस दौर से गुजर चुके हैं। उस समय अभिनेता बुरी तरह से टूट गए थे, जब उनके 26 साल के बेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली थी। बताया गया था कि उनके बेटे को डिप्रेशन की समस्या थी, जिसका काफी इलाज भी करवाया गया लेकिन वह इससे नहीं उबर पाए और एक दिन ऐसा आया जब अभिनेता कबीर बेदी को जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द सहना पड़ा।