साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब तक इस फिल्म के ट्रेलर समेत कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। जिन्हें दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे दोनों ही इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं दर्शकों के अब तक के रिस्पॉन्स को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। फिलहाल इसी बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है जो किसी भी फिल्म की रिलीज के लिए सबसे जरूरी होता है। हालांकि कुछ डायलॉग्स पर आपत्ति जताते हुए उन्हें म्यूट या फिर रिप्लेस करवा दिया गया है।
2 of 5
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने विजय देवरकोंडा की फिल्म को बिना किसी विजुअल कट के 'यू/ए' सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया गया है। यानी फिल्म के इंटीमेट सीन्स पर कोई कैंची नहीं चलाई गई है, वहीं एक्शन दृश्यों में भी कोई बदलाव या कट नहीं लगाया गया है। हालांकि फिल्म से कुछ डायलॉग्स को म्यूट करने या फिर संशोधित करने को कहा गया है।
3 of 5
लाइगर से अनन्या का पहला लुक आउट
- फोटो : social media
सेंसर बोर्ड ने 'लाइगर' के एक डायलॉग को बदलकर 'लीजेंड तेरा चमचा है या तू उसका चमचा है' से रिप्लेस कर दिया है। वहीं साइकिल ठोको शब्द को म्यूट करवा दिया गया है। इसके अलावा फिल्म में अन्य छह जगहों पर भी कई शब्दों को म्यूट किया गया है जो अपशब्द की श्रेणी में आ सकते थे। इसके अलावा फिल्म के बीच में मिडिल फिंगर बाले दृश्य में ब्लर का उपयोग करने को कहा गया है।
4 of 5
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जानकारी के मुताबिक, निर्माताओं ने नए नियमों के अनुसार, शुरुआती स्लेट में फिल्म का पूरा नाम 'लाइगर साला क्रॉस ब्रीड' का हिंदी में उल्लेख किया है, वहीं ब्रिटिश उपन्यासकार डेविड मिशेल के एक कोट को भी ओपनिंग स्लेट में शामिल करने को कहा गया है। अब जबकि फिल्म से किसी भी दृश्य को हटाया या काटा नहीं गया है तो यह फिल्म पहले की तरह ही 2 घंटे 20 मिनट की रहेगी। जानकारी के मुताबिक निर्माताओं को बोर्ड की तरफ से ये सर्टिफिकेट 17 अगस्त को सौंपा गया था।
5 of 5
लाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म की तो लाइगर एक फाइटर की कहानी दिखाती है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जोड़ी बनी है तो वहीं एक्ट्रेस राम्या कृष्णन अभिनेता की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में माइक टायसन भी कैमियो किरदार में नजर आएंगे। करण जौहार द्वारा सह निर्मित और पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।