बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 65 साल की उम्र में भी वह यंग एक्टर्स को अपनी फिटनेस से मात देते हैं। जल्द ही अनिल कपूर कॉमेडी ट्रायल रूम शो ‘केस तो बनता है’ में नजर आएंगे, जिसमें वह विभिन्न आरोपों का सामना करेंगे। शो का ट्रेलर जारी हो गया है, जो काफी मजेदार लग रहा है।
2 of 4
अनिल कपूर, रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनिल कटघरे में मौजूद हैं। जहां रितेश देशमुख और वरुण शर्मा वकील की भूमिका निभा रहे हैं और कुशा कपिला जज की भूमिका निभा रही हैं। कुशा अनिल से पूछती है कि इतने युवा दिखने के लिए वह इन दिनों किस तरह के योग का अभ्यास कर रहे हैं कि उनके योगा ट्रेनर के भी कम से कम 10-12 बाल सफेद हैं, लेकिन उनके कोई नहीं है। इस पर अनिल ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा, 'नहीं मेरा एक सफेद बाल है।'
3 of 4
अनिल कपूर, रितेश देशमुख,कुशा कपिला
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा शो के लेकर अनिल कहते हैं, 'जब मैंने पहली बार शो के बारे में सुना था तो मेरा यही कहना था कि अगर कभी कोई कोर्ट रूम है जिसमें मैं अतिथि बनना चाहता हूं, तो वह कॉमेडी का कोर्ट रूम है। इस शो के कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग, अतरंगी इल्जाम (मजेदार आरोप), उनकी पंच लाइन सब बहुत बढ़िया है। मेरा केस तो बन गया है शो पर, आप देखो मिनी टीवी पर, कितना सही, कितना गलत!'
4 of 4
केस तो बनता है
- फोटो : सोशल मीडिया
'केस तो बनता है' एक कॉमेडी शो है, जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां कटघरे में मजेदार आरोपों का सामना करती नजर आती हैं। अमेजन मिनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को आप अमेजन शॉपिंग एप पर फ्री में देख सकते हैं। अनिल कपूर वाला एपिसोड 5 अगस्त को एक्सक्लूसिव तौर पर प्रीमियर होगा।