पैन इंडियन स्टार आर माधवन, अनुष्का शेट्टी और उभरती अदाकारा शालिनी पांडे की नई फिल्म ‘निशब्दम’ का ट्रेलर रिलीज होने के अगले ही दिन यशराज फिल्म्स ने जो फैसला किया है, उससे एक साथ दो निशाने लगे हैं। यशराज फिल्म्स ने फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की हीरोइन शरवरी वाघ को अपनी एक नई फिल्म के लिए साइन कर लिया है। इसके साथ ही शरवरी की यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों की डील भी फाइनल होने की खबर है।
2 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इसके बाद फिल्म के रशेज देखे हैं और उनको फिल्म में शरवरी का काम बहुत पसंद आया है। आदित्य ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही शरवरी को एक और फिल्म का ऑफर दे दिया है और सूत्र बताते हैं कि ये फिल्म एक बड़े बजट की बड़े सितारे के साथ बनने जा रही फिल्म है।
3 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शरवरी को उनकी तीसरी फिल्म के बारे में भी जानकारी दे दी गई है और पता चला है कि ये भी एक मेगा बजट फिल्म होने वाली है। यशराज के सूत्रों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि शरवरी को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स की फेमस थ्री फिल्म डील दे दी है। ‘बंटी और बबली 2’ का पोस्ट प्रोडक्शन खत्म होते ही इसकी रिलीज की तारीख तय कर दी जाएगी।
4 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बहुत संभव है कि इस रिलीज से पहले ही शरवरी अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें। शरवरी के काम की चर्चाएं जैसे जैसे यशराज फिल्म्स के स्टूडियो से बाहर आ रही हैं, लोगों में उनके काम के प्रति दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अनुष्का शर्मा के बाद शरवरी यशराज फिल्म्स का दूसरा बड़ा धमाका साबित हो सकती हैं।
5 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : Instagram
किसी फिल्म परिवार से ताल्लुक न रखने वाली शरवरी के बारे में बताया गया है कि यशराज फिल्म्स की टैलेंट टीम ने उनकी खोज की है और उन्हें फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में मौका देने से पहले दो साल तक उनकी खूब ट्रेनिंग भी चली है। शरवरी को इससे पहले वेब सीरीज ‘द फॉरगॉटेन आर्मी’ में देखा गया था।
पढ़ें: पायल घोष ने कराई अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज, दुष्कर्म सहित ये लगे हैं आरोप