पूरे देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। अभी तक जहां 46 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं तो वहीं 1568 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि 12727 लोगो कोरोना को मात भी दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। इस बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने लोगों को जागरुक करने का अनोखा तरीका निकाला है।
2 of 6
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर
- फोटो : BMC
फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना ने कहा था, 'पुष्पा.. मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, आई हेट टियर्स।' इस सुपरहिट डायलॉग से प्रेरित होकर बीएमसी ने 'पुष्पा आई लव मास्क.. इसे पहन डालो' का पोस्टर बनाया है। इसके साथ ही मास्क के फायदे भी बताए हैं।
3 of 6
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर
- फोटो : BMC
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली ब्वॉय का सुपरहिट गाना है 'अपना टाइम आएगा' और इस गाने से प्रेरित होकर इस पोस्टर पर लिखा है 'आपका टाइम आएगा'। इस पोस्ट के साथ ही शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।
4 of 6
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर
- फोटो : BMC
'मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है... तुम्हारे पास क्या है?... मेरे पास, 'मां' है... फिल्म 'दीवार' का वह फेमस डायलॉग बॉलीवुड के उन चंद डायलॉगों में से है जिसे शायद ही कोई भूल सके। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के बीच हुए इस संवाद को बीएमसी ने अपने अंदाज में इस्तेमाल किया है। पोस्टर में लिखा है 'मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, मकान है... तुम्हारे पास क्या है।' इसके बाद लिखा है 'मेरे पास टेस्ट के रिजल्टस हैं।' इस पोस्टर से बीएमसी ने कुछ लक्षणों के महसूस होने से तुरंत मेडिकल हेल्प लेने की बात कही है।
5 of 6
कोरोना के खिलाफ बीएमसी द्वारा साझा किए गए पोस्टर
- फोटो : BMC
साल 2003 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डरना मना है' रिलीज हुई थी। उस फिल्म के आधार पर इस पोस्टर में लिखा है 'डरना और थूकना... दोनों मना है।' वहीं पोस्टर में कुछ और अहम जानकारियां भी दी गई हैं।