आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का बज फैंस के बीच बना हुआ है। 9 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म के गाने 'केसरिया' का भी सबको इंतजार था, जिसके टीजर में आलिया और रणबीर की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इस गाने को रिलीज कर दिया है। जी हां, फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए 'ब्रह्मास्त्र' के सबसे लोकप्रिय गाने 'केसरिया' को रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आलिया और रणबीर ने कमाल कर दिखाया है।
Brahmastra: खत्म हुआ इंतजार, आलिया-रणबीर की फिल्म का 'केसरिया' गाना रिलीज, दिखी दोनों की शानदार केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन