रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि इस फिल्म में दोनों पहली बार पर्दे पर साथ नजर आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों की लव स्टोरी इसी फिल्म के सेट से शुरू हुई। लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों इस साल अप्रैल में विवाह बंधन में बंधे। ये दोनों फैंस की पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर का तो यह तक कहना है कि वह अपनी जिंदगी में पूरी तरह आलिया पर निर्भर हो गए हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों पूरे जान-जान से 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वह और आलिया साथ-साथ इवेंट्स में जा रहे हैं। इस दौरान उनकी बॉन्डिंग देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया और अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह आलिया पर निर्भर हो चुके हैं। रणबीर ने कहा कि उनके लिए अब यह बेहद जरूरी हो गया है कि आलिया हर वक्त उनके आसपास हों।
3 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट ने ईशा का किरदार अदा किया है, वहीं रणबीर कपूर शिवा के रोल में नजर आए हैं। फिल्म के एक सीन में ईशा कहती नजर आती हैं कि उसके बिना शिवा अधूरा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि क्या रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे पर इसी तरह निर्भर हैं? इस पर रणबीर ने स्वीकार किया कि वह आलिया पर काफी ज्यादा निर्भर हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात को लेकर काफी खुश होता हूं कि मैं बहुत स्वतंत्र और डिटैच्ड हूं। लेकिन, हकीकत में मैं आलिया के ऊपर बहुत ज्यादा निर्भर हूं। जब तक मुझे पता नहीं चल जाए कि आलिया कहां है, मैं खाना नहीं खाता, बाथरूम नहीं जाता।' रणबीर ने आगे कहा, 'मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि आलिया मेरे आसपास रहे। भले ही हम कुछ रोमांटिक करें या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता। हम चाहें बातें भी न कर रहे हों, लेकिन आलिया मेरे पास बैठी होनी चाहिए।'
4 of 4
अयान मुखर्जी, रणबीर, आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट भी पति रणबीर कपूर की इन बातों से सहमत नजर आईं। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि रणबीर मेरे बिना कुछ नहीं करते। अगर मैं आसपास नहीं होती, तो रणबीर लास्ट मूमेंट पर सब कुछ छोड़ देते हैं।' आपको बता दें कि रणबीर और आलिया इसी साल 14 अप्रैल 2022 को विवाह बंधन में बंधे। जल्द ही दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं।