रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी दर्ज की गई है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि यह इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। रिलीज का समय नजदीक होने के लिए वजह से फिल्म के कलाकार और निर्देशक इसके प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
2 of 4
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणबीर कपूर उनकी पत्नी आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए रणबीर ने कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। इंटरव्यू के दौरान रणबीर बायकॉट ट्रेंड पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई नकारात्मकता महसूस नहीं हुई। अगर शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब साबित हुई तो इसका मतलब सिर्फ यह है कि लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई। अच्छा कंटेंट न होने की वजह से यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।' उन्होंने आगे कहा कि अगर फिल्म नहीं चलती है तो इसका मतलब सिर्फ यह है कि इसका कंटेंट अच्छा नहीं है।
3 of 4
शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म 'शमशेरा' हाल ही में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 42.48 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में रणबीर के अलावा वाणी कपूर और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।