महावीर फोगाट की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'दंगल' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। नोटबंदी के बावजूद फिल्म ने काफी अच्छी ओपनिंग की। पहले दिन ही करीब 75 फीसदी से ज्यादा दर्शक फिल्म देखने पहुंचे।
सिर्फ 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी 'दंगल', छूने वाली है 100 करोड़ का आंकड़ा
आमिर खान की 'दंगल' ने कमाई के मामले में 2016 में रिलीज हुई कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। ये फिल्म युवाओं के साथ उनके माता-पिता को भी काफी पसंद आ रही है। पहले ही दिन से इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिए हैं।
सिर्फ 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी 'दंगल', छूने वाली है 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की। लेकिन सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से कुछ कदम पीछे रही। सुल्तान ने पहले दिन 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 64 करोड़ की कमाई कर ली। क्रिटिक तरण आदर्श की मानें तो 'दंगल' वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
सिर्फ 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी 'दंगल', छूने वाली है 100 करोड़ का आंकड़ा
कमाई को लेकर आमिर खान का कहना है कि उनके लिए 'दंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोई मायने नहीं रखता। वो चाहते हैं उनकी फिल्म कमाई के ऐतिहासिक आंकड़े को नहीं बल्कि दर्शकों के दिल को छुए। बता दें कि ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।
सिर्फ 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी 'दंगल', छूने वाली है 100 करोड़ का आंकड़ा
ये फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों के जीवन पर आधारित है। आमिर खान के अलावा फिल्म में साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम, सुहानी भटनागर जैसे कलाकारों ने अच्छी अदाकारी की है। नितीश तिवारी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।