भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही हैं। यूं तो यह इंडस्ट्री बहुत छोटी-सी सी, लेकिन इसकी फिल्में धमाल मचा रही हैं। इसका फैन बेस भी काफी व्यापक होते जा रहा है। कम बजट में बन रही यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही हैं। इतना ही नहीं कुछ भोजपुरी फिल्में बॉलीवुड को भी मात दे रही हैं। यहां देखिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट।
2 of 7
ससुरा बड़ा पईसावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
ससुरा बड़ा पईसावाला
भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य कलाकार रानी चटर्जी और मनोज तिवारी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म को अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।
3 of 7
प्रतिज्ञा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिज्ञा
इस फिल्म को 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निराहुवा) और पवन सिंह पहली बार एक साथ नज़र आये थे, और लोगो को इनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रूपय की कमाई की थी।
4 of 7
गंगा देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
गंगा
यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन ने काम किया है, अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में थे एक्टर और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी। उनके साथ फीमेल लीड रोल में एक्ट्रेस हेमा मालिनी और नगमा थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 35 करोड़ रुपए कमाई की थी।
5 of 7
बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर
बॉर्डर फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया था। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस देश भक्ति फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कुल उन्नीस करोड़ की कमाई की थी।