विक्की कौशल की 'छावा' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसके साथ ही शुक्रवार नई फिल्म रिलीज हुई 'तुमको मेरी कसम'। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन बेहद खराब रहा। तीनों फिल्म की कमाई में काफी अंतर देखने को मिला। एक ओर जहां 'छावा' को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं जॉन की 'द डिप्लोमैट' धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 'तुमको मेरी कसम' बेदम हो गई। चलिए जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है।
Box Office Report Saturday: 'छावा'-'द डिप्लोमैट' को मिला वीकएंड का फायदा, शनिवार को बेदम रही 'तुमको मेरी कसम'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 23 Mar 2025 07:49 AM IST
सार
Box Office Collection Report Saturday: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' की कमाई में भी उछाल आया। 'तुमको मेरी कसम' का शनिवार को संघर्ष जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन