सिनेमाघरों में इस शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को एलएसडी2 और दो और दो प्यार रिलीज हुई हैं। वहीं, बड़े मियां छोटे मियां, मैदान और क्रू भी थिएटर में प्रदर्शित हो रही हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म को जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद भी मैदान की किस्मत नहीं बदल सकी है। इसके अलावा क्रू बॉक्स ऑफिस पर अब तक टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को कौन सी फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव के साथ हुआ प्रैंक! प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच
2 of 6
लव सेक्स और धोखा 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिबाकर बैनर्जी के निर्देशन में बनी एलसडी 2 की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बहुत कम कमाई की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने महज 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
3 of 6
दो और दो प्यार
- फोटो : सोशल मीडिया
दो और दो प्यार भी पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी है। विद्या बालन, प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज स्टारर यह फिल्म शुक्रवार को 50 लाख रुपये का कलेक्शन कर सकी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई में शनिवार और रविवार को उछाल दर्ज की जा सकती है।
4 of 6
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बड़े मियां छोटे मियां का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म के एक्शन के साथ कॉमेडी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, पहले वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त नजर आ रही है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 51.2 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
5 of 6
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं हो सकी है। नौवें दिन फिल्म ने एक करोड़ 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म की कुल कमाई 29.79 करोड़ रुपये हो गई है।