{"_id":"6768f172200b8d98aa076db0","slug":"box-office-collection-report-sunday-pushpa-2-the-rule-mufasa-the-lion-king-vanvaas-2024-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी 'पुष्पा 2', 'मुफासा'-'वनवास' ने बटोरे इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ी 'पुष्पा 2', 'मुफासा'-'वनवास' ने बटोरे इतने करोड़
Mon, 23 Dec 2024 10:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:44 AM IST
सार
Box Office Collection Report: पुष्पा 2 का शानदार सफर बॉक्स ऑफिस पर जारी है। फिल्म लगातार धांसू कमाई कर रही है। वहीं, वनवास और मुफासा भी सिनेमाघरों में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन
मुफासा, पुष्पा 2, वनवास
- फोटो : इंस्टाग्राम
2024 अब समाप्ति की ओर है। इस साल के आखिरी महीने में दर्शकों को शानदार फिल्मों का तोहफा मिला है। दिसंबर में रिलीज हुई फिल्मों में जहां पुष्पा 2 लगातार तहलका मचा रही है। वहीं, मुफासा और वनवास जैसी फिल्मों को भी सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
'पुष्पा 2' का शानदार सफर जारी
पुष्पा 2 का जादू अब भी दर्शकों पर कायम है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 18 दिन बाद भी ताबड़तोड़ कमाई करना जारी रखा है। हाल ही में इसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और अब बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- Kumar Vishwas: मुकेश खन्ना के बाद अब कुमार विश्वास ने की सोनाक्षी की आलोचना? बोले- बच्चों को रामायण सिखाएं

700 करोड़ के क्लब की शुरुआत करने की तैयारी
रविवार को 'पुष्पा 2' ने 33.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें से 26.75 करोड़ रुपये की कमाई सिर्फ हिंदी बाजार से हुई। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1062.9 करोड़ रुपये हो गया है, जो 'बाहुबली 2' के 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन से कहीं अधिक है। पुष्पा 2 अब हिंदी में भी 700 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के करीब है, जो कि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा का शानदार प्रदर्शन
अमेरिकी एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा द लायन' ने भी भारतीय दर्शकों के बीच अच्छा कारोबार किया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर आठ करोड़ 80 लाख रुपये कमाए और दूसरे दिन इसने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला और इसने 18.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 41.25 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
वनवास मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'वनवास' की धीमी शुरुआत
पारिवारिक फिल्म 'वनवास' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के रविवार के कलेक्शन इस बात के सबूत हैं कि दर्शक ये फिल्म देखने के लिए अब सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपये कमाए, दूसरे दिन 95 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन दो करोड़ 85 लाख रुपये हो चुका है।
संबंधित वीडियो