हर शुक्रवार सिनेमाघरों में कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है। कई फिल्मों का एकसाथ मुकाबला होता है। जिसमें कोई बाजी मार ले जाता है तो कोई पीछे रह जाता है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला स्टारर फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज हुई। इसी के साथ हिमेश रेशमिया की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' भी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। आपको बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
जवानी जानेमन
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' को रिलीज के बाद दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने चार दिनों में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.24 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं दूसरे दिन 4.55 करोड़ जुटाए। रविवार को वीकेंड होने की वजह से फिल्म ने थोड़ी ठीक-ठाक कमाई करते हुए 5 करोड़ का कारोबार किया।
3 of 5
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
हालांकि रिलीज के चौथे दिन फिल्म का कारोबार थोड़ा धीमा नजर आया। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि सोमवार को 2 करोड़ रुपये जुटाए। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेशन 14.83 करोड़ हो गया है। फिल्म को फैन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला मुख्य भूमिका में हैं। तो वहीं फिल्म में कुमुद मिश्रा, फरीदा जलाल और कुबरा सैत भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
4 of 5
Happy Hardy and Heer
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं बात करें हिमेश की फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' की तो ये फिल्म अब रेस से बाहर होती दिखाई दे रही है। इस फिल्म ने कोई खास कलेक्शन न करते हुए लोगों को निराश किया है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही केवल 10-12 लाख रुपये का ही कारोबार किया है। इस फिल्म के कलेक्शन के आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन दर्शकों का सिनेमाघरों की ओर इस फिल्म के प्रति रिस्पॉन्स देखकर लगता है कि ये फिल्म दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई।
गौरतलब है कि फिल्म में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हिमेश रेशमिया ने डबल रोल निभाया है। लेकिन लगता है कि हिमेश का ये डबल रोल किसी को पसंद नहीं आया। बता दें कि हिमेश इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन उनकी किसी भी फिल्म में दर्शकों की खासी रुचि दिखाई नहीं देती।