आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की। अब ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। बता दें कि ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी।
70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'दंगल' ने 3 दिन में कमाए 106 करोड़ रुपए
दर्शकों के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी को फिल्म बहुत पसंद आई है। आमिर ही नहीं बल्कि पूरी कास्ट की जमकर तारीफ हो रही है। यहां तक कि दंगल को साल 2016 की बेस्ट फिल्म करार दे दिया गया है।
अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 28.79 करोड़ की शानदार ओपनिंग की है।
70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'दंगल' ने 3 दिन में कमाए 106 करोड़ रुपए
जबकि शनिवार को 34.82 करोड़ और रविवार को 42.35 करोड़ के लगभग की कमाई की है। 70 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म को सुपरहिट होने के लिए 100 करोड़ तक का कलेक्शन करना था। जो फिल्म ने पहले वीकेंड में ही निकाल लिया है।
70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'दंगल' ने 3 दिन में कमाए 106 करोड़ रुपए
फिल्म अब तक 106.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। आमिर की '3 इडियट्स' 200 करोड़ और पीके '300 करोड़' रुपए के क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। दर्शकों का कहना है कि फिल्म 'दंगल' युवाओं के साथ उनके माता-पिता को भी मोटिवेट करती है।
70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'दंगल' ने 3 दिन में कमाए 106 करोड़ रुपए
बता दें कि ये फिल्म पहलवान 'महावीर सिंह फोगाट' की बायोपिक है। सलमान खान ने 'दंगल' तारीफ करते हुए उसे अपनी फिल्म 'सुल्तान' से काफी बेहतर बताया है। 'सुल्तान' ने पहले दिन लगभग 36 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस आंकड़े के हिसाब 'दंगल' पीछे छूट गई है।