नया साल महिला प्रधान फिल्मों के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। साल की ऐसी तीसरी फिल्म थप्पड़ भी पहले हफ्ते में कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन हालांकि कंगना रनौत की फिल्म पंगा से ज्यादा रहा।
2 of 4
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
इस साल हिंदी सिनेमा में अब तक तीन फिल्में ऐसी रिलीज हो चुकी हैं जिनका पूरा दारोमदार महिला शक्ति पर रहा। शुरुआत हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से जिसने पहले हफ्ते में 28.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरी फिल्म कंगना रनौत की पंगा है जो पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 21.36 करोड़ रुपये ही कमा सकी। और, अब बारी तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ की है।
3 of 4
Thappad
- फोटो : social media
छपाक और पंगा की तरह ही थप्पड़ को भी जिसने देखा, सराहा ही है। लेकिन, सिनेमाघरों में ऐसी फिल्में देखने आने वालों की तादाद एक जैसी ही रही। फिल्म थप्पड़ की पहले दिन ओपनिंग सिर्फ 3.07 करोड़ रुपये रही थी फिर फिल्म समीक्षाओं में तारीफ पढ़कर अच्छे सिनेमा के कद्रदान शनिवार और रविवार को फिल्म देखने पहुंचे तो इसके कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल आया। लेकिन सोमवार के बाद फिल्म ढीली पड़ गई। थप्पड़ ने पहले हफ्ते में कुल 22.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
4 of 4
बागी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि थप्पड़ के कलेक्शन पर और भी अधिक असर पड़ सकता है इसकी वजह टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' का रिलीज होना है। 'बागी 3' फिल्म इस शुक्रवार यानी कि 6 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख हैं। रिलीज से पहले फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई जिसमें कई सितारे पहुंचे।