फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

Tue, 13 Oct 2026 07:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 13 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वहीं 'हनुमान अंश' और 'द वन' भी थिएटर्स में जमी हुई हैं। जानिए इन सभी फिल्मों का कलेक्शन। 

विज्ञापन
Box Office Collection Drishyam 3 Becomes Ajay Devgn Highest Grossing Film Know Hanuman Ansh Collections
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और अजय देवगन के करियर में एक नया माइलस्टोन सेट कर दिया है। वहीं जानिए 'हनुमान अंश' और 'द वन' कैसा कलेक्शन कर रही हैं। 
Trending Videos
Box Office Collection Drishyam 3 Becomes Ajay Devgn Highest Grossing Film Know Hanuman Ansh Collections
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
'द वन' गिन रही आखिरी सांसें
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत फिल्म द वन अब बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं और अब इसकी कमाई काफी कम हो गई है। आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक महज 35 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 69.05 करोड़ हो गया है। 
Box Office Collection Drishyam 3 Becomes Ajay Devgn Highest Grossing Film Know Hanuman Ansh Collections
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कमाई अभी भी जारी 
  • फिल्म 'हनुमान अंश' का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
  • फिल्म को रिलीज हुए 68 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.12 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 336.85 करोड़ हो गया है।
  • 'हनुमान अंश' धीरे-धीरे 350 करोड़ के करीब पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Drishyam 3 Becomes Ajay Devgn Highest Grossing Film Know Hanuman Ansh Collections
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज 
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म 2 अक्तूबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही ये जमकर कमाई कर रही है। आज मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 5.01 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 320.26 करोड़ हो गया है।

वहीं दुनियाभर में इसने 489.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
Box Office Collection Drishyam 3 Becomes Ajay Devgn Highest Grossing Film Know Hanuman Ansh Collections
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनीं  'दृश्यम 3'
इस कलेक्शन के साथ ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर थी, जिसने भारत में कुल नेट 279.55 करोड़ की कमाई की थी। 

ग्राफिक्स के जरिए देखिए अजय के करियर की टॉप फिल्में-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed