बीते साल एक मलयालम फिल्म के गाने में आंख मारने वाली लड़की 'प्रिया प्रकाश वारियर' priya prakash varrier रातोंरात पॉपुलर हो गई थी। साल 2018 में प्रिया प्रकाश priya prakash varrier गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलीब्रेटी बन गईं। इन दिनों प्रिया प्रकाश priya prakash varrier एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके नाम के साथ एक बड़ा विवाद जुड़ गया है।
प्रिया प्रकाश priya prakash varrier अपनी आने वाली फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि ये कहा जा रहा है कि ये फिल्म, एक्ट्रेस दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के जिंदगी पर नहीं बनाई गई है। मगर फिल्म के टीजर को देखकर लोग इसे श्रीदेवी की कहानी ही बता रहे हैं।
इस फिल्म को लेकर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और फिल्म के निर्माताओं के बीच तनातनी हो गई है। खबरों की मानें तो बोनी कपूर ने 'श्रीदेवी बंगलो' के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजा है। साथ ही अपने फैसले से पीछे ना हटने की बात भी कही है।
सूत्रों के आधार पर छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बोनी इस पर किसी तरह की बहस नहीं करना चाहते हैं। वह ऐसा इसलिए नहीं करेंगें, क्योंकि इससे फिल्म के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो जाएंगी। जिससे फिल्म को फायदा हो सकता है। वह फिल्म के खिलाफ हर लीगल एक्शन लेने को तैयार हैं। फिल्म में जिस तरह से उनकी पत्नी को दिखाया है वो किसी भी तरह से स्वीकार योग्य नहीं है। वह इस प्रोजेक्ट के बंद होने तक चैन की सांस नहीं लेंगे।'
फिल्म के टीजर में एक पॉपुलर एक्ट्रेस की कहानी दिखाई गई है जिसका नाम 'श्रीदेवी बंगलो' रखा गया है। एक्ट्रेस अकेले रहना पसंद करती है। टीजर के अंत में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस का पैर बाथटब से बाहर है और पुलिस वैन की आवाज बैकग्राउंड म्यूजिक में चल रही है।