बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर का आज 11 नवंबर को जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी बेटी खुशी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। खुशी कपूर ने अपने पिता के साथ खूबसूरत पुरानी तस्वीरें साझा कीं और साथ ही एक भावुक नेट भी लिखा।
2 of 5
खुशी कपूर- बोनी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी बचपन की तस्वीर और एक बोनी कपूर की पुरानी तस्वीर साझा की है। एक तस्वीर में खुशी अपने पिता बोनी कपूर की गोद में दिख रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में यंग लुक में बोनी कपूर काफी हैंडल लुक में नजर आ रहे हैं।
3 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
इस खास तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेस्ट डैड"। इस तस्वीर पर अब प्रंशसक अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दे रहे हैं और साथ ही बोनी कपूर को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
4 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
खुशी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को उनके जन्मदिन पर प्यार भरी शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "सबसे कूल कपूर और अब तक के सबसे अच्छे डैड को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लव यू पापा (सफेद दिल वाली इमोजी)।" एक दूसरी स्टोरी में खुशी ने बचपन में अपने पिता को गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने बस एक लाल दिल वाली इमोजी के साथ इसे कैप्शन दिया। वहीं कुछ प्रशंसक इस बात से हैरान है कि उनकी दूसरी बेटी जान्हवी कपूर ने अभी तक पिता के जन्मदिन को लेकर कोई पोस्ट क्यों नहीं की है।
5 of 5
खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
हाल ही में 5 नवंबर 2024 को खुशी ने अपना 24वां जन्मदिन मनाया। उनके चाहने वालों ने उन्हें पजामा पार्टी देकर सरप्राइज दिया। इस मौके पर खुशी के कथित बॉयफ्रेंड वेदांग रैना, उनके पिता बोनी कपूर और करीबी दोस्त शनाया कपूर, अंजिनी धवन और बाकी बॉलीवुड स्टार किड्स मौजूद थे।
Pushpa 2 Trailer: जानिए कब आ रहा है 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, तैयार हो जाइए अल्लू अर्जुन के धमाकेदार सीक्वल के लिए