बीते रविवार को IIFA अवॉर्ड्स 2018 का प्रसारण टीवी पर किया गया । प्रसारण के बाद इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जब इवेंट में मौजूद सभी दिग्गजों की आंखें नम नजर आईं ।
VIDEO: सौतेली मां के लिए प्यार को छिपाते रहे अर्जुन कपूर, पहली बार श्रीदेवी को याद कर रोते नजर आए
दरअसल, यहां श्रीदेवी को उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया । अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर अनिल कपूर आए । उन्होंने कहा कि श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं ।
A post shared by Sridevi Kapoor Fanpage (@sridevikapoorx) on
स्टेज पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर साथ पहुंचे । बोनी अवॉर्ड लेते हुए काफी भावुक हो गए । अपनी बात कहते हुए वो रोने लगे । वहां मौजूद सभी सेलेब्रिटीज की आंखें नम दिखाई दीं । खास बात यह थी कि पहली बार श्रीदेवी को याद करते हुए अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू आए ।
A post shared by Sridevi Kapoor Fanpage (@sridevikapoorx) on
अर्जुन को पहली बार इस तरह देखा गया । अनिल कपूर भाई बोनी के गले लगकर रोए और उन्हें श्रीदेवी का अवॉर्ड दिया । बोनी ने कहा, ''मैं इस समय काफी भावुक हो रहा हूं । अपनी जिंदगी के हर पल, हर सेकंड में अभी भी फील करता हूं कि वो मेरे आसपास ही हैं । मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं । मैं सभी से कहूंगा कि आप मेरी बेटी जाह्नवी, अर्जुन कपूर की बहन को भी श्रीदेवी की तरह प्यार दें ।''
इस दौरान मंच पर अमर सिंह भी मौजूद थे । उन्होंने भी श्रीदेवी को याद करते हुए 2 शब्द कहे । श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर, अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी के काफी करीब आ गए हैं । खबर है कि बोनी जल्द अपने चारों बच्चों के साथ एक ही घर में शिफ्ट हो जाएंगे ।