साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता महेश बाबू द्वारा बॉलीवुड पर दिए बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है। अभिनेता ने हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी सिनेमा पर तंज कसते हुए कहा था कि बॉलीवुड वाले उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। उन्होंने अपने बयान में हिंदी सिनेमा में आने के लिए साफ मना कर दिया। महेश बाबू के इस बयान पर अब तक कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं, अब मुकेश भट्ट ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय पेश की है।
2 of 4
mukesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में महेश बाबू के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड महेश बाबू की फीस अफोर्ड नहीं कर सकता है तो अच्छी बात है। मैं उन्हें ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं। वह जहां से आते हैं, मैं उस जगह का सम्मान करता हूं। उनके अंदर टैलेंट है और उनके इस टैलेंट की कीमत भी है। वह एक सफल अभिनेता हैं। वह जो हिंदी सिनेमा से चाहते हैं, ऐसे में अगर बॉलीवुड उनकी अपेक्षा पर खरा नहीं उतर सका तो इसमें क्या गलत है।
3 of 4
mukesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश भट्ट ने कलाकारों की फीस पर बात करते हुए कहा कि कोई भी किसी के प्राइज टैग से क्यों एक्साइटेड हो जाता है। अगर मैं किसी के लिए फ्री में काम करना चाहता हूं तो ये मेरी मर्जी है और अगर मैं काम के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करना चाहता हूं तो ये मेरी इच्छा है। मैं भी सच है कि हमारी इंडस्ट्री में कोई प्राइज फिक्स्ड नहीं है। मेरे लिए कई बार एक्टर्स ने आधे पैसों में काम किया है और कई बार इससे उलट भी हुआ है। इस इंडस्ट्री में कुछ भी तय नहीं होता। यहां फिल्म में कई चीजों को ध्यान में रखकर एक्टर और डायेक्टर की फीस तय की जाती है।
4 of 4
mukesh bhatt
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी में मुकेश भट्ट ने ये भी कहा कि कई बार किसी प्रोजेक्ट में ये बात भी जरूरी होती है कि मेकर्स के साथ आपके रिश्ते कैसे हैं। कई बार देखा गया है कि अगर कोई एक्टर सफल मेकर्स के साथ काम करना चाहता है तो वह फ्री में काम कर देते हैं और कई बार अपनी मेहनत से ज्यादा मेकर्स के लिए काम करता है। यहां हम इमोशन पर काम करते हैं।