'संजू' से लेकर अंबानी तक, बॉलीवुड की वो बड़ी खबरें जो हफ्ते भर छाई रहीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'संजू' को मिला शानदार रिस्पॉन्स
उम्मीद के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ-साथ यह फिल्म इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है। 'संजू' ने पहले दिन की कमाई के मामले में 'रेस 3', 'बागी 2' और 'पद्मावत' को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है।
पढ़ें: रणबीर की 'संजू' बनी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छप्परफाड़ कमाई से तोड़ा इस एक्टर का रिकॉर्ड
आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की खबरें इस पूरे हफ्ते चर्चा में बनी रहीं। सगाई से पहले प्री एंगेजमेंट पार्टी में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पत्नी गौरी संग पहुंचे, तो वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सितारे इस फंक्शन में पहुंचे।
पढ़ें: PHOTOS: आकाश और श्लोका का रॉयल लुक देखकर ठहर गई निगाहें, सबसे महंगी सगाई में उमड़ पड़ा पूरा बॉलीवुड
'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज
फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। 'धड़क' के पहले गाने के बाद फिल्म का दूसरा गाना 'झिंगाट' इस हफ्ते रिलीज किया गया। यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।
पढ़ें: 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, 'सैराट' की तरह ही मस्ती में दिखे मधुकर और पार्थवी
शादी के बंधन में बंधी श्वेता त्रिपाठी
'मसान' फिल्म से सुर्खियां बटोरने वालीं एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी अब ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। श्वेता और चैतन्य एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। इन दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। दोनों के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे।
पढ़ें: 'मसान' एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल रंग के जोड़े में लग रही थीं परी