जहां एक तरफ सारा देश होली के रंग में रंगने वाला है, वहीं बॉलीवुड के कलाकार भी इस त्योहार को अपने तरीके से मनाने वाले हैं। हर वर्ष खान से लेकर कपूर तक सभी अपने-अपने तरीके से इस त्योहार को मनाते हैं, तो क्या इस वर्ष भी कलाकार उतने ही उल्लास से होली का त्योहार मनाएंगे?
इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?
बॉलीवुड के 'शहंशाह' यानी अमिताभ बच्चन हाल ही में कोलकाता से अपनी फिल्म 'तीन' की शूटिंग कर मुंबई वापस लौटे हैं और उन्होंने होली का दिन अपने परिवार के साथ ही बिताने का फैसला किया है। हालांकि, अमिताभ बच्चन के यहां पूरे दिन मिलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, तो ऐसे में यदि आप मुंबई स्थित उनके घर के पास से गुजरें और आपको फिल्मी गीत सुनाई दे जाएं, तो आश्चर्य मत कीजिएगा।
इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?
बॉलीवुड की मशहूर खान तिकड़ी इस बार होली के दिन अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। जहां सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' के चलते होली नहीं मना पाएंगे, तो वहीं शाहरुख भी अपनी आगामी फिल्में 'रईस' और 'फैन' की व्यस्तता के चलते होली नहीं मना रहे हैं।
इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?
बॉलीवुड के 'मि. परफेक्शनिस्ट' कहलाने वाले आमिर ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर सभी से गुजारिश करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में सूखे के चलते होली ना मनाएं या सिर्फ सूखी होली ही खेलें।
इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?
अब अभिनेत्रियों की बात करें तो इस वक़्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम आता है और ये दोनो ही इस वर्ष होली नहीं मना रही हैं।