{"_id":"67f11bc607da39ac6d0758aa","slug":"bollywood-stars-waiting-for-hit-film-for-a-long-time-salman-khan-ajay-devgn-akshay-kumar-aamir-khan-2025-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars: लंबे समय से एक बड़ी हिट फिल्म के लिए तरस रहे ये सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Stars: लंबे समय से एक बड़ी हिट फिल्म के लिए तरस रहे ये सितारे, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:51 PM IST
सार
Bollywood Celebrities: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। प्रशंसकों की इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, इनमें बहुत से ऐसे भी मशहूर अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में सितारों की चमक उनकी फिल्मों के प्रदर्शन से तय होती है। एक हिट फिल्म न सिर्फ उनकी लोकप्रियता को बढ़ाती है, बल्कि उनकी साख को भी मजबूत करती है। लेकिन हाल के सालों में हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकाम रहे हैं। उनकी फिल्में या तो दर्शकों का दिल जीतने में असफल हुईं या फिर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। ऐसे में ये सितारे एक जबर्दस्त हिट की तलाश में जूझते नजर आ रहे हैं। आइए उन सितारों पर नजर डालें, जो अपनी अगली बड़ी सफलता के लिए तरस रहे हैं।
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के 'भाईजान' कहलाते हैं। उनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रही हैं। हालांकि, उनकी कुछ फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आई हैं। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई', 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकीं जैसी उम्मीदें थीं। वहीं, किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 भी दर्शकों के दिलों पर राज करने में नाकाम साबित हुई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिकंदर ने भी सलमान खान को बड़ा झटका दिया है।
Diljit Dosanjh- Will Smith: दिलजीत के साथ विल स्मिथ ने जमकर किया भांगड़ा, लोग बोले- सच में पंजाबी आ गए ओए
3 of 7
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन ने 'सिंघम' और 'दृश्यम' जैसी फ्रेंचाइजी से अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। हालांकि, कुछ समय से उनके सितारे भी गर्दिश में नजर आ रहे हैं। शैतान के बाद रिलीज हुई कोई भी उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। 'मैदान', 'औरों में कहां दम था' और 'सिंघम अगेन' का जादू बड़े पर्दे पर बिल्कुल फीका नजर आआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार
इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामलि है। अक्षय कुमार, जो कभी साल में तीन-चार फिल्में देने के लिए जाने जाते थे, वह हाल के वर्षों में फ्लॉप फिल्मों की वजह से चर्चा में बन हुए हैं। 'बच्चन पांडे'. 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'सरफिरा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रहीं। उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज', 'खेल खेल में' और 'स्काई फोर्स' भी बजट के हिसाब से अच्छी कमाई नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
5 of 7
आमिर खान
- फोटो : फोटो- यूट्यूब
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 'दंगल' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले आमिर लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उनकी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।