महाराष्ट्र के वान्द्रा वेस्ट के विधायक बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान में बड़ी इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं। ये पार्टियां बॉलीवुड सितारों के इसमें बड़ी तादाद में शामिल होने के लिए मशहूर हैं। कई सितारों के मनमुटाव पार्टी में बुलाकर बाबा दूर करवाते रहे हैं। इस बार भी दो पुराने प्रेमियों के करीब आने की खबरें हैं, ये दोनों कोई और नहीं सलमान और कैटरीना है। आइए बताते हैं मामला है क्या?
बाबा ने बुलाया, तो करीब आए सलमान और कैटरीना!
सलमान और शाहरुख लंबे समय तक एक-दूसरे से रुठे रहे। दोनों में बातचीत नहीं होती थी। बाबा सिद्दीकी ने दोनों को इफ्तार के लिए बुलाया और गले मिला दिया। ऐसे में इस साल खबर थी कि रणबीर से अलग हो चुकी कैटरीना और सलमान को बाबा मिला सकते हैं। इसमें जो सबसे बड़ी मुश्किल थीं, वो थी इस समय सलमान की गर्लफ्रेंड कही जा रही लूलिया वंतूर।
बाबा ने बुलाया, तो करीब आए सलमान और कैटरीना!
दरअसल खबर थी कि सलमान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में लूलिया के साथ ही पहुंचेंगे। हुआ है इसका उल्टा, बाबा की पार्टी में तमाम सितारें दिखे। सलमान के साथ उनका पूरा परिवार था लेकिन लूलिया नजर नहीं आईं। ऐसे में बाबा का काम आसान हो गया क्योंकि कैटरीना वक्त से इफ्तार के लिए पहुंच गई थीं।
बाबा ने बुलाया, तो करीब आए सलमान और कैटरीना!
खबर है कि सलमान और कैटरीना पार्टी के दौरान हंसी-मजाक भी करते देखे गए। वहीं लूलिया के ना पहुंचने की वजह से सलमान अकेले थे। खैर, कभी प्रेमी-प्रेमिका रहे सलमान-कैटरीना के दिलों का मैल कितना धुला ये तो खैर ये दोनों ही बता सकते हैं लेकिन लूलिया की गैर-मौजूदगी और इस मुलाकात ने फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्टी में सिर्फ सलमान और कैटरीना ही नहीं और भी कई ऐसे चेहरे नजरआए जिन्होंने ध्यान खींचा। खासतौर से सलमान और शाहरुख का खिंचा-खिंचा रहना।
बाबा ने बुलाया, तो करीब आए सलमान और कैटरीना!
शाहरुख और सलमान बाबा सिद्दीकी की पार्टी में इस बार अलग-अलग ही दिखे। ये बात कई लोगों को अखरी भी कि आखिर क्या वजह है जो दोनों दूर से ही निकल गए।