रिवॉल्वर रानी कंगना रनौत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। 12वीं क्लास में फेल होने वाली कंगना रनौत ने यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया। घर से झगड़ा कर आई कंगना ने कभी सड़कों पर रातें बिताई थीं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से...
कंगना ने बॉलीवुड में अपने एटिट्यूड से अलग जगह बनाई है। वो एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जो बॉलीवुड के 'खान' के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। कंगना का मानना है कि वो अपने दम पर फिल्में हिट कर सकती हैं। उन्हें किसी खान की जरूरत नहीं।
पिछले साल कंगना ने अपना बर्थडे मुंबई में मनाया था। जबकि पिछले साल उन्होंने अपने गांव भांबला में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। बॉलीवुड में कंगना एक ऐसी हीरोइन बनकर उभरी हैं जो बिना हीरो के 100 करोड़ी फिल्में देती हैं।
कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर मे एक राजपूत परिवार में हुआ था। परिवार में उनके अलावा एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत भी है। कंगना की मम्मी आशा रनौत एक स्कूल टीचर और पिता एक बिजनेसमैन हैं।
कंगना के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन वो 12 क्लास में ही फेल हो गईं थीं। इसके बाद कंगना अपने माता-पिता से झगड़ा कर दिल्ली आ गईं। यहां आकर उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया लेकिन उनके पास ना रहने को घर था और ना ही पैसे।