वर्ष 1913 से शुरू हुआ भारतीय सिनेमा का इतिहास अब एक सदी से भी अधिक प्रगाढ़ हो चुका है। इनमें एक स्थान जिसकी जड़ें वर्षों से अपनी विशेष पकड़ बनाए हुई हैं वो है खलनायिकी का किरदार। वैसे तो अब तक न जाने कितनी ही फिल्में पर्दे पर उतर चुकीं और दर्शकों ने कई खलनायकों की चूं-चां सुनी है। लेकिन आज हम बॉलीवुड के ऐसे विलेन की बात करेंगे, जिसकी एंट्री पर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे।
2 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसे विलेन निकलकर आए, जिन्होंने साबित किया कि खलनायिकी महज एक नकारात्मक किरदार नहीं बल्कि पटकथा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपने भी कई ऐसी पिक्चरें देखी होंगी, जिनमें विलेन के आगे हीरो का रोल फीका पड़ जाता है और विलेन खलनायक होकर भी लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छा जाता है। एक ऐसे ही खलनायक थे रंजीत, जिन्होंने अपने नाम पर रिकॉर्ड दर्ज खलनायिकी का रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया था।
3 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी था, जिन्हें लोग प्यार से गोली कहकर पुकारते थे। फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उन्हें गोली ही कहते थे। गोपाल बेदी नाम को सिर्फ फिल्मों में आने के लिए बदला गया था। क्योंकि उस नाम में फिल्मों वाली बात नहीं आ रही थी। अमृतसर में जन्में रंजीत मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री में कैसे आ गए इसके पीछे भी एक लंबी कहानी है। उनके पिता एक बड़े बिजनेसमैन थे। वो चाहते थे कि उनका बेटा भी बिजनेस संभाले।
4 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
लेकिन रंजीत की किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने चुपके से नेशनल डिफेंस एकेडमी का फॉर्म भर दिया और उनका चयन भी हो गया। नाराज पिता ने ये सोचकर हठ छोड़ दी कि बेटा फौजी बनेगा। इसके बाद गोपाल बेदी वायु सेना की ट्रेनिंग लेने लगे। लेकिन इस दौरान वे अपने ट्रेनर की बेटी के ही इश्क में गिरफ्तार हो गए। मामले का खुलासा होते ही उन्हें फौज से बाहर कर दिया गया।
5 of 9
रंजीत
- फोटो : Social media
इसके बाद गोपाल बेदी दिल्ली आ गए। यहां आकर उन्हें देव आनंद की दो फिल्में गाइड और हम दोनों बीस-बीस बार देख डाली। यहीं से ये फिल्मों के करीब आने लगे। इसमें सुनील दत्त ने उनकी सबसे पहले मदद की। इसके बाद गोपाल बेदी रंजीत बन गए। रंजीत ऐसे खलनायक थे जो स्क्रीन पर आते थे तो ऑडियन्स भी हीरो की सलामती के लिए दुआ मांगती थी। रंजीत बड़ी-बड़ी फिल्मों में सुपरहिट हीरोज के खतरनाक विलेन रहे। अपने करियर में इन्होंने बड़े ही जबरदस्त किरदार निभाए और अपना एक अलग मुकाम बनाया।