चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। मनोरंजन जगत और इसके सितारों के बारे में जाने के लिए लोग अक्सर उत्साहित रहते हैं। ऐसे में लोगों की इसी दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौकेंगे भी। इस क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज जानेंगे मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दारा सिंह के बारे में, जिन्हें इस किरदार में ढलने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लगता था।
2 of 4
दारा सिंह
- फोटो : Social media
रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण भारतीय दर्शकों के बीच आज भी बेहद लोकप्रिय है। इस सीरियल की दीवानगी लोगों के बीच इस हद तक थी कि जब इसे टेलीविजन पर प्रसारित किया जाता था तो सड़कें तक खाली हो जाती थी। यही नहीं कोरोना जैसी भयानक महामारी के दौरान जब लॉकडाउन लगाया गया तो लोगों के लिए इस शो को फिर से प्रसारित किया गया था। कई साल बाद टीवी पर प्रसारित हुए इस शो को लेकर आज भी लोगों के बीच वही दीवानगी देखने को मिलती है।
सीता बनने के बाद दीपिका चिखलिया को भगवान मानने लगे थे लोग, पैरों पर रख देते थे बीमार बच्चे
3 of 4
दारा सिंह
- फोटो : Social media
इस शो के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुए थे। उस दौर में आलम यह था कि लोग शो में नजर आने वाले सभी कलाकारों को असल में भगवान या समझ बैठे थे। शो में जहां राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोग असल में भगवान मान पूजने लगे थे तो वहीं रावण और मेघनाथ जैसे कलाकारों से असल में नफरत करने लगे थे। अभिनेता दारा सिंह इस शो में हनुमान के किरदार में नजर आए थे, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस किरदार में ढलने के लिए दारा सिंह को काफी लंबा घंटे का समय लग जाता था।
सिगरेट पीने की तलब के कारण अरुण गोविल को पड़ीं गालियां, जानें 'राम' से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा
4 of 4
दारा सिंह
- फोटो : Social media
खबरों की मानें तो हनुमान का गेटअप लेने के लिए दारा सिंह को सीता से भी ज्यादा समय लगता था। अभिनेता तीन से चार घंटे में हनुमान का गेटअप लेकर तैयार होते थे। इतना ही नहीं दारा सिंह को यह रोल मिलने के पीछे भी बेहद दिलचस्प कहानी है। दरअसल जब 1986 में रामानंद सागर शो की कास्टिंग कर रहे तो उन्होंने अचानक ही दारा सिंह को फोन कर कहां कि तुम मेरे नए टीवी शो में हनुमान का रोल करोगे। यह सुन शुरुआत में तो दारा सिंह ने मना किया, लेकिन बाद में जब रामानंद सागर की बात मान उन्होंने इस किरदार को निभाया तो यह इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
जब अरविंद त्रिवेदी को भारी पड़ा लंकापति का किरदार निभाना, पुजारी ने मंदिर में घुसने से रोका