कई हत्याओं में शामिल अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी (Ravi Pujari) को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार कर लिया गया। 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की एक टीम भारत ला रही है। पुजारी को कथित तौर पर पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल और भारतीय खुफिया अधिकारियों ने अरेस्ट किया। रवि पुजारी वहीं गैंगस्टर है जो तमाम बड़े बॉलीवुड सितारों को धमका चुका है। आइए जानते हैं रवि पुजारी अब तक किन किन सितारों को धमका चुका है।
अरिजीत सिंह
2015 में अरिजीत सिंह को गैंगस्टर रवि पुजारी से 5 करोड़ रुपये के लिए धमकी भरा फोन आया था। हालांकि, अरिजीत ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। ओशिवरा पुलिस थाने में गायक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले उनसे 5 करोड़ की रकम बतौर हफ्ता मांगी गई। न दे पाने की असमर्थता जताने पर उसके आदमी के लिए मुफ्त में दो शो करने के लिए धमकाया गया था।
3 of 5
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
साल 2014 में जब आईपीएल मैचों के दौरान प्रीति जिंटा और उनके ब्वॉयफ्रेंड बिजनेसमैन नेस वाडिया के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उनपर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके बाद नेस के पिता ने भी मुंबई पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से धमकी मिल रही है।
4 of 5
Karishma Kapoor
- फोटो : Twitter
करिश्मा कपूर और संजय कपूर
करिश्मा कपूर और संजय कपूर को धमकी देने के मामले में भी रवि पुजारी का नाम पूर्व में सामने आया था। मामला 2016 का है। संजय कपूर ने कहा था- मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाने के बाद से ही उन्हें धमकी मिल रही है।
5 of 5
mahesh bhatt with family
- फोटो : social media
महेश भट्ट के परिवार को धमकी
रवि पुजारी 2014 में फिल्ममेकर महेश भट्ट की हत्या का प्लान भी बना चुका है ताकि फिल्म इंडस्ट्री में अपना खौफ कायम किया जा सके। साल 2007 में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की फिल्म 'धोखा' रिलीज होने के बाद उन्हें भी धमकी मिलने लगी थी।