वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता है, जो सितारे कभी सफलता के शिखर पर थे, उन्हें भी अपनी जिंदगी में बुरा दौर देखना पड़ा। कई सितारे दिवालिया हुए, कुछ की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हुई। इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर जैकी श्रॉफ, मिथुन जैसे कलाकार शामिल हैं।
इन दिनों राजपाल यादव भी इसी तरह की आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस केस में जब वह पैसा नहीं चुका पाए तो कई बॉलीवुड एक्टर्स ने उनकी आर्थिक मदद की। वह भी सबका पैसा चुकाने की बात कर चुके हैं। जानिए, बॉलीवुड के चर्चित सितारों को क्यों झेलना पड़ा आर्थिक संकट।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का करियर 80 के दशक में बुलंदियों पर था। आगे चलकर उन्होंने एक कंपनी खोली। यह कंपनी फिल्में बनाती थीं। इस कंपनी के कारण उन पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया। इस वजह से अमिताभ बच्चन को बहुत बुरे आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा। इस दौर से बाहर आने के लिए उन्होंने फिल्म ‘मोहब्बतें’ में काम किया। साथ ही टीवी पर ‘केबीसी’ शो भी होस्ट किया। एक लंबे वक्त के बाद वह अपने आर्थिक संकट से उबर पाए।
ये खबर भी पढ़ें: Samay Raina: अमिताभ बच्चन पर समय रैना ने की टिप्पणी! बेटे अभिषेक को लेकर कह दी ऐसी बात
3 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ का करियर भी 90 के दशक में शानदार चल रहा था। फिर वह बिजनेस की दुनिया में उतरे। यहां पर उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ। इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद के लिए सलमान खान आगे आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान ने जैकी श्रॉफ को पैसे उधार दिए। बाद जैकी श्रॉफ ने सलमान खान की फिल्मों में अभिनय किया। वह हमेशा ही इस मदद के लिए सलमान खान के शुक्रगुजार रहे हैं।
4 of 5
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं, वह एक उम्दा अभिनेता हैं। लेकिन इस अभिनेता को भी अपनी जिंदगी में बहुत बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्मों के अलावा होटल बिजनेस में भी हाथ आजमाया था। ऊटी में उन्होंने अपना होटल बिजनेस शुरू किया। इस बिजनेस की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ। इस आर्थिक संकट को दूर करने के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने कई फिल्मों में छोटे-छोट रोल तक किए। टीवी पर डांस शो के जज बने। एक वक्त के बाद वह अपने कर्ज और आर्थिक नुकसान की भरपाई कर पाए।
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर
अनुपम खेर की जल्द ही एक फिल्म ‘खोसला का घोंसला 2’ रिलीज होगी। उनकी यह 550वीं फिल्म है। वह बतौर निर्देशक भी सक्रिय रहे हैं। साल 2000 में उन्होंने एक फिल्म ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ प्रोड्यूस की थी, इस फिल्म की वजह से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ। उनका बैंक बैलेंस पूरी तरह से खाली हो गया था। लेकिन अनुपम खेर ने हार नहीं मानी और लगातार फिल्मों में अभिनय करते रहे। आज उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है, साथ ही अनुपम खेर की नेटवर्थ भी अच्छी-खासी हो चुकी है।