भोजपुरी स्टार्स को आपने हिंदी सिनेमा में काम करते हुए खूब देखा होगा। रवि किशन को सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के लिए अवॉर्ड तक मिल चुका है लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भोजपुरी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुके हैं। आइए इस पैकेज में बताते हैं उन सेलिब्रिटीज और उनकी फिल्मों के नाम।
अमिताभ बच्चन
सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। अमिताभ हिंदी सिनेमा के तो शंहशाह हैं ही उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। 1984 में आई फिल्म 'पान खाए सैंया हमार' में अमिताभ और रेखा ने पहली बार भोजपुरी फिल्म में काम किया। इसके बाद 2006 में अमिताभ हेमा मालिनी के साथ फिल्म गंगा में नजर आए थे।
3 of 5
देस परदेस
- फोटो : ट्विटर
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के हीमैन और हैंडसम हीरो धर्मेन्द्र वर्षों से देश-विदेश में फैले अपने करोड़ों प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने 2013 में 'देस परदेस' नाम की भोजपुरी फिल्म में काम किया था। धर्मेंद्र ने 'दुश्मन के खून पानी ह' और 'दरिया दिल' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
4 of 5
भोले शंकर
- फोटो : Social Media
मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने पकंज शुक्ल ने निर्देशन में बनी फिल्म 'भोले शंकर' में काम किया था। यह फिल्म बेरोजगारी के मुद्दे पर आधारित थी। मिथुन चक्रवर्ती ने जहां फिल्म में शंकर का किरदार निभाया था जो एक अंडरवर्ल्ड डॉन होता है, वहीं उनके छोटे भाई भोले का रोल मनोज तिवारी ने निभाया। यह मिथुन चक्रवर्ती की पहली भोजपुरी फिल्म थी। इस तरह इस फिल्म में एक साथ दो दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया था।
5 of 5
धरती कहे पुकार के
- फोटो : Social Media
अजय देवगन
धरती कहे पुकार के में मनोज तिवारी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी नजर आए थे। ये फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी।