बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की है। इतना ही नहीं कई सेलेब्स तो ऐसे भी हैं,जो 40 के पार हैं और कुंवारे हैं। इस पैकेज के जरिए हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अब तक शादी नहीं हुई है और सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।
2 of 5
डीनो मोरिया
- फोटो : File Photo
डीनो मोरिया
बिपाशा बसु के डीनो मोरिया के साथ अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। इसके साथ ही डीनो का नाम लारा दत्ता के साथ भी जुड़ा। इन दोनों एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है लेकिन डीनो अभी तक कुंवारे हैं।
3 of 5
उदय चोपड़ा
- फोटो : File Photo
उदय चोपड़ा
फिल्मी दुनिया से गायब एक्टर उदय चोपड़ा को तो अब पहचान पाना भी मुश्किल है। उदय 47 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर छलांगें नहीं मार पाया।
4 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : screenshot from youtube/ani
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा का नाम सुष्मिता सेन के अलावा कई और एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। रणदीप 43 साल के हैं लेकिन अभी तक शादी नहीं की है।
5 of 5
राहुल खन्ना
- फोटो : File Photo
राहुल खन्ना
सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना का फिल्मी करियर उनके पिता की तरह सुपरहिट नहीं रहा लेकिन उन्हें टीवी पर कई शोज में देखा जाता है। फिलहाल उन्होंने फिल्म जगत से दूरी बना रखी है। उन्होंने अर्थ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राहुल खन्ना ने भी अभी तक शादी नहीं की है। वह 48 साल के हो चुके हैं।