मैडम तुसाद में छाया बॉलीवुड, जगमगा रहे हैं ये सितारे
अमिताभ बच्चन
अपनी एक्टिंग, हुनर, रौबदार आवाज के लिए दुनियाभर के लोगों को अपना फैन बना चुके अमिताभ बच्चन का वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में तो पहले ही रखा जा चुका था। अब जल्द ही दिल्ली के मैडम तुसाद में भी इनका वैक्स स्टैच्यू रखने की तैयारियां चल रही हैं।
मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी देश का मान बढ़ाया है। ऐश्वर्या के फैंस की आज भी उनके वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटो लेने के लिए लाइनें लगी रहती हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख को भी यहां जगह मिली। मैडम तुसाद में शाहरुख के वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटो खिंचाने के लिए लाइन लगी रहती है।
भला कुछ बड़ा मुकाम हासिल करने की बात हो और ऐसे में सलमान खान का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। सलमान खान को मिली है मैडम तुसाद में जगह।