बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर-एक्ट्रेस हैं समाज के बनाए नियमों को तोड़ने में सबसे आगे रहते हैं। कोई एक्ट्रेस एक अपने से छोटे उम्र के लड़के से शादी रचाती है तो कोई एक से ज्यादा शादी करने के लिए मशहूर है । आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिनकी उम्र अपने पति की पहली शादी के वक्त बहुत कम थी...
बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से साल 1954 में हुई थी। फिल्मों में आने के बाद धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की। लेकिन जब धर्मेंद्र की पहली शादी हुई उस वक्त हेमा मालिनी की उम्र मात्र 7 साल थी।
अभिनेता सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी। सैफ अली खान अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से उम्र में करीब 12 साल छोटे हैं। 2012 में सैफ ने करीना कपूर से दूसरी शादी की। जब सैफ की पहली शादी हुई थी उस वक्त करीना की उम्र मात्र 11 साल थी। और उस समय करीना ने अंकल कहकर सैफ-अमृता को शादी की शुभकामनाएं दी थी।
4 of 5
bollywood flashback Leena Chandavarkar
बॉलीवुड के मशहूर गायक किशोर कुमार ने 4 शादियां की थी। किशोर ने पहली शादी साल 1951 में रुमा गुहा ठाकुरता से की, इसके बाद साल 1960 में मधुबाला से की, साल 1976 में योगिता बाली से तीसरी और चौथी शादी साल 1980 में लीनाचंदावरकर से की। जब उनकी पहली शादी हुई उसके एक साल पहले यानी साल 1950 में लीनाचंदावरकर का जन्म हुआ था। यानि उनकी पहली शादी के समय लीना की उम्र मात्र एक साल थी।
अभिनेत्री शबाना आजमी ने मशहूर लेखक जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी 1972 में हनी ईरानी से हुई थी। जब जावेद अख्तर की पहली शादी हुई थी उस वक्त शबाना आजमी की उम्र 22 साल थी।