{"_id":"6b0bc7f894241f62c409f890","slug":"ratna-pathak-shah-cites-nehru-example-bhakti-for-political-leaders-fades-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रत्ना पाठक: अभिनेत्री ने क्यों दिया नेहरू का उदाहरण? कहा- राजनीतिक नेताओं के प्रति 'भक्ति' कम हो जाती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रत्ना पाठक: अभिनेत्री ने क्यों दिया नेहरू का उदाहरण? कहा- राजनीतिक नेताओं के प्रति 'भक्ति' कम हो जाती है
Sun, 29 Nov 2026 12:11 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:11 PM IST
सार
- रत्ना पाठक शाह ने नसीरुद्दीन शाह को ट्रोल किए जाने के सवालों का जवाब दिया है।
- उन्होंने बिना किसी का नाम लिए यह कहा है कि जो दौर चल रहा है वह बदल सकता है।
- साहित्य महोत्सव में एआर रहमान, इम्तियाज अली, विशाल भारद्वाज और शबाना आजमी शामिल हुईं।
विज्ञापन
रत्ना पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने कहा है कि राजनीतिक नेताओं के प्रति 'भक्ति' की संस्कृति आखिरकार खत्म हो जाती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे समय के साथ सबसे सम्मानित नेताओं के प्रति भी लोगों की राय बदल सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
रत्ना ने क्यों दिया पूर्व प्रधानमंत्री का उदाहरण?
शनिवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (DLF) के आठवें संस्करण में रत्ना पाठक ने कहा, 'भारत में 'भक्ति' की एक परंपरा है। इस तरह की भक्ति में बहुत मेहनत लगती है। जब तक यह भक्ति चल रही है, चलने दीजिए... यह अपने आप खत्म हो जाएगी।' उन्होंने आगे कहा, 'देखिए नेहरू के प्रति कैसी भक्ति हुआ करती थी। आज उनके साथ क्या हो रहा है? ऐसा होता रहेगा। बदलाव हमेशा आते रहेंगे।'

रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह की ट्रोलिंग पर क्या बोलीं रत्ना?
अभिनेत्री एक सवाल का जवाब दे रही थीं जो उनके पति और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग से जुड़ा था। नसीरुद्दीन शाह ने मौजूदा सरकार की आलोचना की थी, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, 'यह समय भी बदल जाएगा। समय हमेशा बदलता रहता है। हम पहले भी बदलाव को नहीं रोक पाए थे और भविष्य में भी इसे नहीं रोक पाएंगे।'

युवाओं के प्रदर्शन पर क्या बोलीं अभिनेत्री?
- रत्ना शाह ने कहा कि लोगों को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि बदलाव होना तय है।
- साथ ही जो लोग अपने विचारों के लिए आवाज उठा रहे हैं, उनका समर्थन करने के तरीके खोजने चाहिए।
- जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि युवा प्रदर्शनकारियों ने आगे का रास्ता दिखाया है और उनके विचारों के साथ खड़े होना जरूरी है।
- अभिनेत्री ने कहा, 'जो लोग बुरा करना चाहते हैं, जो लोग चापलूसी में लगे रहना चाहते हैं, वे ऐसा करते रहेंगे। वे क्या कर सकते हैं? वे कुछ भी नहीं कर सकते।'
रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
समारोह में शामिल हुईं हस्तियां
तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्य महोत्सव का यह आठवां संस्करण है। इसमें कई नामी हस्तियां वक्ता के तौर पर शामिल हो रही हैं, जिनमें ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली, फिल्म निर्माता-संगीतकार विशाल भारद्वाज, शबाना आजमी और राज बब्बर शामिल हैं। आज इसका आखिरी दिन है।