{"_id":"628101c30f97536d40512707","slug":"bollywood-actress-sara-ali-khan-shared-monochrome-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral: मोनोक्रोम तस्वीरों में सारा अली खान का दिलकश अंदाज, यूजर्स दे रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Viral: मोनोक्रोम तस्वीरों में सारा अली खान का दिलकश अंदाज, यूजर्स दे रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 15 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान अपनी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। वह अपना एक्टिविटाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। कुछ दिनो पहले सारा कश्मीर वेकेशन पर थीं। वहां से उन्होंने अपनी तस्वीरों सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। अब सारा अली खान ने फिर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। इनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
2 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनोक्रोम तस्वीरों में सारा दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने काले और सफेद रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और लाइट मेकअप किया है। सारा अली खान ने लाइट शेड की लिपस्टिक और छोटे इयररिंग्स के जरिए अपने लुक को पूरा किया है। सारा की इन तस्वीरों को अब तक साढे तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
3 of 4
सारा अली खान
- फोटो : Instagram
कुछ दिनों पहले सारा कश्मीर ट्रिप पर थीं। इस दौरानन उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह मैरुन रंग की जैकेट और ट्राउजर में पहाड़ों व नदियों के पास पोज देती नजर आ रही थीं। इस दौरान अभिनेत्री के हाथों में ट्रैकिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली छड़ी भी थी। सारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- कश्मीर की कली गलियों में वापस आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान बहुत जल्द स्वतंत्रता आंदोलन पर बन रही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह बहुत जल्द विक्की कौशल के साथ 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा सारा अली खान लक्ष्मण उकेटा की अनटाइल्टड फिल्म में भी दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में भी उनके साथ विक्की कौशल मेन लीड रोल में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।