बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके पति अजय देवगन बच्चों को दुलार करने में उनसे बेहतर हैं। मुंबई में फिल्म 'द इन्क्रेडिबल्स 2' के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद उन्होंने यह बात बताई। आमतौर पर फिल्मों और घरबार के बीच व्यस्त रहने वालीं काजोल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है कि बच्चों को दुलार करने के मामले में अजय मुझसे अच्छे हैं।
काजोल ने कहा कि मैं भी बच्चों को दुलार करती हूं, लेकिन उसकी एक सीमा है। मैं नियमों और नियमित चीजों को लेकर बहुत सचेत रहती हूं, लेकिन अजय ऐसे नहीं हैं।’ बताते चलें कि काजोल ने 'द इन्क्रेडिबल्स 2' में अपनी आवाज दी है।
3 of 6
- फोटो : ajay devgan, kajol
काजोल पहले ही कह चुकी हैं कि यह फिल्म हमारे-आपके परिवार जैसे ही है। यह एक परिवार की कहानी है। वह बताती हैं कि इसकी डबिंग करने के दौरान कई लम्हे ऐसे आए, जहां उन्होंने खुद को इसके किरदारों से जुड़ा हुआ महसूस किया।
वह सुपरपॉवर से लैस इस परिवार का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म देश में 22 जून को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर एक वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसमें काजोल दिखाई दे रही हैं।
काजोल ने अपने अब तक के करिअर में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं वास्तव में नहीं जानती कि यह क्या है। मेरी पूरी जिंदगी अविश्वसनीय रही है। मुझे अपनी जिंदगी बहुत पसंद है। मैंने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है। शायद यह अविश्वसनीय जिंदगी मेरी कड़ी मेहनत की वजह से है।’