बॉलीवुड सितारें होली पर खूब झूमते हैं। ज्यादातर स्टार्स इस मौके पर रंग पर सराबोर नजर आते हैं। लेकिन कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो होली पर एन्जॉय नहीं करते। मतलब ये कि उन्हें रंगों का ये त्योहार पसंद नहीं है। इसे न मनाने के पीछे उनकी अपनी अलग-अलग वजहें हैं। चलिए आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताते हैं जो होली मनाना पसंद नहीं करते।
2 of 6
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ
इस लिस्ट सबसे पहला नाम बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का आता है। उन्हें होली पर इस्तेमाल होने वाले रंगों से डर लगता हैं। इसके अलावा टाइगर मानते हैं कि कि लोग होली पर पानी की बहुत बर्बादी करते हैं। इस वजह से टाइगर रंगों के इस त्योहार से दूरी बनाकर रखते हैं।
3 of 6
ranveer singh
- फोटो : Amar Ujala
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह भी होली के त्योहार को खास पसंद नहीं करते। उन्हें अपने चेहरे पर रंग लगवाना बिलकुल पसंद नहीं है। रणवीर मानते हैं कि होली वजह लोग काफी गंदगी फैलाते हैं जिससे पर्यावरण का नुकसान होता है। हालांकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को होली पसंद है।
करीना कपूर और रणबीर कपूर
करीना कपूर और उनके भाई रणबीर कपूर भी होली नहीं मनाते। एक वक्त पर पूरा कपूर परिवार साथ में होली मनाता था। उनके दादा राज कपूर होली पर शानदार पार्टी दिया करते थे जिसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। लेकिन राज कपूर के निधन के बाद ये पार्टी बंद हो गई और इसी वजह अब दोनों स्टार होली नहीं मनाते।
5 of 6
John Abraham
- फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम
इस लिस्ट में जॉन अब्राहम का नाम भी आता है। उनके मुताबिक लोग होली पर कई खतरनाक केमिकल वाले रंगो का उपयोग करते हैं जिसके चलते पर्यावरण को नुकसान होता है। इसके अलावा जॉन को लगता है कि होली की आड़ में कई लोग महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।