बॉलीवुड में देश में मनाए जाने वाले लोकप्रिय त्योहार बड़े ही शौक से मनाए जाते हैं। चाहे उसमें होली या दिवाली। ऐसे में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जो इस दिवाली अपने लुक को लेकर छा रहे हैं। तो आइए देखते हैं इन बॉलीवुड एक्टर्स का दिवाली वाला स्टाइल का जलवा...
2 of 6
varun dhawan
- फोटो : bollywoodlife
बॉलीवुड के चुलबुले एक्टर वरूण धवन फिल्मों में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में बात करेंगे उनके इस दिवाली वाले लुके बारे में। बता दें कि देसी स्टाइल में कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में वरुण बहुत ही जच रहे हैं। वहीं, मजेंटा, सफेद और रॉयल ब्लू का कम्बीनेशन गजब ढा रहा है।
3 of 6
rajkumar rao
- फोटो : bollywoodlife
बॉलीवुड में तेजी से उभरते हुए एक्टर राजकुमार राव की गिनती अब बड़े-बड़े स्टार में होने लगी है। उनकी एक्टिंग ही उनका सबसे बड़ा हथियार है। इस दिवाली राज कुमार राव पिस्ता और हरा का कम्बीनेशन में कुर्ता और उसके साथ गोल्डन कलर की जैकेट बहुत अच्छी लग रही है। इस हिसाब से राजकुमार पूरे फेस्टिव मूड में हैं।
4 of 6
ayushmann
- फोटो : bollywoodlife
बॉलीवुड के हैंडसम चंक एक्टर आयुष्मान खुराना का स्टाइल सबसे निराला है। आयुष्मान ने लेयर लवेंडर कुर्ता और सफेद का स्नीकर डाला हुआ है जिसमें में खूब जच रहे हैं। बता दें कि हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।
5 of 6
arjun kapoor
- फोटो : bollywoodlife
इसके बाद बात करते हैं एक्टर अर्जुन कपूर की। अर्जून बहुत ही मस्तमौला एक्टर हैं। कुर्ता-जैकेट में वह बड़े रफ एंड टफ लुक में दिख रहे हैं। बता दें कि दिवाली के लिए यह उनका खास कॉस्ट्यूम है। हाल ही में अर्जुन की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई है जो कि फ्लॉप साबित हुई है।