बॉलीवुड के सितारों को यूं तो हम बड़े पर्दे पर देखकर तालियां बजाते नहीं थकते। उनके लुक्स और स्टाइल से लेकर बोलने-चलने तक का अंदाज हमें इतना भाता है कि हम भी इनकी तरह कॉपी करने लगते हैं। बॉलीवुड में कई स्टार्स मल्टि टैलेंटेड हैं। वो जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतने ही अच्छे सिंगर भी हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनका गाना सुनकर या तो आप असली धुन भूल जाएंगे या फिर आपके कानों में दर्द हो जाएगा।
2 of 6
akshay kumar
- फोटो : social media
ऐसे सितारों में सबसे पहला नाम आता है खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का। उनकी फिल्म का तो आप बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन क्या कभी उनका गाया हुआ गाना सुना है? अक्षय जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं, गाना उतना ही बुरा गाते हैं।
3 of 6
sonakshi sinha in saree
- फोटो : instagram
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने भी गाना गाकर फैंस को खुश करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका दाव ऐसा उल्टा पड़ गया कि फैंस रोने लगे। अगर आप सोनाक्षी के बहुत बड़े फैन हैं तो जरूर ही उनका गाया हुआ गाना सुनिएगा।
4 of 6
Salman Khan
- फोटो : Social Media
सलमान खान की शायद ही कोई बात होगी जो उनके फैंस को न पसंद आती हों। लेकिन गायकी के मामले में बात उल्टी है। गायन क्षेत्र में भाईजान का शायद ही कोई फैन होगा।
5 of 6
`priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा छोटे से शहर से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचीं और फिल हॉलीवुड में भी धमाल मचाया। लेकिन सिंगिंग के क्षेत्र में फैंस को उनका गाना उतना पसंद नहीं आया जितनी उनकी अदाकारी।