बॉलीवुड में वरुण शर्मा की पहचान एक कॉमेडी एक्टर के तौर पर होती है। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों को काफी गुदगुदाया है। अभिनेता को भी यह बात काफी अच्छी लगता है कि उनका कंटेंट लोगों को मुस्कुराने और हंसाने की वजह देता है। जब इन कॉमेडी फिल्मों के चुनाव की बात आती है तो अभिनेता को स्क्रिप्ट का मनोरंजक होना सबसे महत्वपूर्ण लगता है।
Nayanthara: 'जवान' से नयनतारा का लुक जारी, हथियार उठाए एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस
2 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : Social media
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों की पसंद के बारे में बात करते हुए कहा, “चाहे वह टीवी शो, वेब सीरीज, विज्ञापन या फिल्मों के माध्यम से हो, अगर आप किसी को खुश और अच्छा महसूस करा सकते हैं तो ऐसा करना किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अच्छी बात है। मैंने फुकरे के साथ ऐसा किया और भगवान की कृपा से मुझे दर्शकों से स्वीकृति मिली। इसे हासिल करना बहुत कठिन है। इस तरह मैंने उस शैली में और अधिक खोज करना शुरू कर दिया।
3 of 5
वरुण शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, “दिलवाले, किस किस को प्यार करूं, फुकरे रिटर्न्स से लेकर छिछोरे तक मैंने कॉमेडी करने की कोशिश की। रूही एक बहुत ही अलग प्रयास था, क्योंकि इसमें कॉमेडी के साथ हॉरर का मिश्रण था। मैंने विभिन्न शैलियों को भी अपनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज के साथ चलता हूं।''
4 of 5
वरुण शर्मा बर्थडे
- फोटो : social media
अभिनेता का कहना है कि वह हमेशा मनोरंजक स्क्रिप्ट की तलाश में रहते हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हर स्क्रिप्ट खूबसूरत होती है, क्योंकि इसे लिखने में बहुत मेहनत लगती है। मुझे लगता है कि सबसे कठिन काम एक अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा कंटेंट लिखना है। इसलिए, हर स्क्रिप्ट सुंदर और अच्छी है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे समय भी आते हैं जब आपका मन कहता है कि यह कुछ अलग है और मैं इसे आजमाना चाहता हूं। आप यूं ही फिल्में नहीं करना चाहते।''
5 of 5
फुकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही फुकरे 3 में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पहले सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जवान के उसी दिन आने की वजह से अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
Salman Khan: किसी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे सलमान खान, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी