शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' शुक्रवार (13 अप्रैल) को रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखने के बाद आलोचकों से दर्शकों तक हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है। क्रिटिक्स ने फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग को काफी सराहा और उनके करियर की अभी तक की सबसे बेहतरीन एक्टिंग बताई।
फिल्म देखकर लौट रहे वरुण धवन से नन्हे फैन ने की ये डिमांड, एक्टर ने ऐसे दिया रिएक्शन
जानकारी के मुताबिक, 'अक्टूबर' का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये है और फिल्म ने पहले दिन लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शनिवार रात 'अक्टूबर' के प्रीमियर से लौट रहे वरुण धवन के साथ एक दिलचस्प किस्सा हुआ है। असल में, फिल्म देखकर लौट रहे वरुण से पिता के साथ रहे एक नन्हें फैन ने सेल्फी की डिमांड कर दी। जिसके बाद वरुण अपने आपको रोक नहीं सके और उन्होंने अपने फैन और पिता की गुजारिश का ख्याल रखते हुए कार में बैठे- बैठे सेल्फी खिंचवाई।
A post shared by Voompla (@voompla) on
बता दें कि अभिनेता वरुण धवन को फैन्स को बड़े प्यार से सेल्फी देने के लिए जाना जाता है। एक बार तो उनको फैन को सेल्फी देने की वजह से पुलिस का नोटिस भी मिला था। इस वाकये में उन्होंने रेड लाइट पर ही गाड़ी में बैठे- बैठे फैन्स की इच्छा को पूरा किया था। ऑटो में बैठी लड़की ने वरुण से सेल्फी के लिए कहा था तो उन्होंने कार से सिर बाहर निकालकर उनके साथ सेल्फी ली थी।
मालूम हो कि वरुण धवन और बनिता संधू की इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.04 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन के कलेक्शन को मद्देनजर रखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छा तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्में अपनी दमदार कहानी के लिए जानी जाती है। फिल्म की दिलकश कहानी में वरुण और बनीता के अभिनय ने सभी को प्रभावित किया है।