फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: जाट रिलीज होने से पहले सनी ने की बॉक्सर मैरी कॉम से मुलाकात, फैंस को याद आया ढाई किलो का हाथ

Mon, 07 Apr 2025 12:10 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 07 Apr 2025 12:10 AM IST
सार

सनी देओल बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर अधिक जाने जाते हैं। जल्द ही अभिनेता की एक एक्शन फिल्म ‘जाट’ रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर सनी देओल के फैंस भी काफी उत्साहित हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी देओल की मुलाकात बॉक्सर मैरी कॉम से भी हुई।

विज्ञापन
Bollywood Actor Sunny Deol Meet Mary Kom Before Film Jaat Release Fans React In Funny Way
सनी देओल और मैरी कॉम - फोटो : इंस्टाग्राम@mcmary.kom

इन दिनों सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ का प्रमाेशन करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉक्सर मैरी कॉम और सनी देओल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों मुक्केबाजी वाला पोज करते दिखे। इस तस्वीर को देखकर दर्शकों ने कुछ मजेदार रिएक्शन भी दिए।  



 




 
Bollywood Actor Sunny Deol Meet Mary Kom Before Film Jaat Release Fans React In Funny Way
मैरी कॉम ने सनी देओल संग साझा की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@mcmary.kom
मैरी कॉम ने साझा की तस्वीरें 
मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सनी देओल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में सनी देओल, मैरी कॉम से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। सनी देओल और मैरी कॉम बॉक्सिंग का पोज करते हुए भी दिखे रहे हैं। इन तस्वीरों को सनी देओल और मैरी कॉम के फैंस ने काफी पसंद किया है। 
Bollywood Actor Sunny Deol Meet Mary Kom Before Film Jaat Release Fans React In Funny Way
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
यूजर्स ने गजब-अजब रिएक्शन भी दिए
सनी देओल और मैरी कॉम ने जो मुक्केबाजी वाला पोज किया है। उस पर कई मजेदार रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ दो लीजेंड एक साथ।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल के ऊपर इस महिला का हाथ गलती से एक बार पड़ गया तो सनी दोबारा उठ नहीं पाएंगे।’ दरअसल, सनी देओल की फिल्म के ही एक डायलॉग को थोड़ा बदलकर ये यूजर शेयर कर रहा है। फिल्म ‘दामिनी’ में सनी देओल ने एक डायलॉग बोला था, जाे काफी मशहूर हुआ। डायलॉग था, ‘ये ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है, तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है।’  
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Sunny Deol Meet Mary Kom Before Film Jaat Release Fans React In Funny Way
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाट फिल्म की स्टार कास्ट 
फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी नजर आएंगे। रणदीप हुड्डा फिल्म में विलेन के रोल में हैं। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की टक्कर दर्शकों को कितनी पसंद आएगी, ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।  
विज्ञापन
Bollywood Actor Sunny Deol Meet Mary Kom Before Film Jaat Release Fans React In Funny Way
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी की आने वाली फिल्में 
फिल्म ‘जाट’ के अलावा सनी देओल फिल्म ‘लाहौर 1947’ और ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म ‘गदर’ का तीसरा पार्ट बनने की बात भी चल रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed