बॉलीवुड के कई सितारे न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। बहुत से ऐसे भी लोग हैं, जिनके पूरे-पूरे परिवार ने अभिनय की दुनिया में जान लगा दी और खूब नाम कमाया। ये सितारे सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में आज एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तीन बच्चे नजर आ रहे हैं और ये तीनों भाई बहन हैं। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहुत ही जाना पहचाना नाम हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि फोटो में दिखाई दे रहे ये लोग हैं कौन-
2 of 4
ऋषि कपूर, रितु नंदा, रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ट्विटर पर एक फैन ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें तीन बच्चे साथ-साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इनमें से एक बच्चा हाथ में पुराने जमाने का टेलीफोन लेकर बात करने की कोशिश कर रहा है। फोटो देखकर आसानी से ये पता लगाया जा सकता है कि तीनों कौन हैं। हालांकि इनमें से दो बच्चे तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इनकी हर पीढ़ी का फिल्मों से कुछ न कुछ नाता रहा है। इनके परिवार ने बॉलीवुड को बहुत कुछ दिया है।
3 of 4
ऋषि कपूर
- फोटो : Social media
तो चलिए पहेली खत्म करते हुए आपको बताते हैं कि ये तीनों हिंदी सिनेमा से शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर के बच्चे हैं। हाथ में टेलीफोन लिए ऋषि कपूर उनकी बड़ी बहन रितु नंदा और रणधीर कपूर नजर आ रहे हैं। तीनों बच्चे बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। इनमें से रणधीर कपूर और ऋषि कपूर तो बड़े होकर मशहूर बॉलीवुड स्टार बने, वहीं रितु नंदा एक बिजनेस वुमेन और बीमा सलाहकार थीं।
4 of 4
रणधीर कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : Insatagram
इनमें से रितु नंदा सबसे बड़ी थीं। इनके दो बच्चे हैं निखिल नंदा और नताशा नंदा। इनकी बहू श्वेता नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी हैं। रितु ने 14 जनवरी 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रणधीर कपूर हैं, जो अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेता रहे हैं। उनकी दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं। इसके बाद आते हैं ऋषि कपूर जो कि अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने बतौर 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका बेटा रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट आज के समय के मशहूर कलाकार हैं।