बॉलीवुड ने रक्षाबंधन के
त्योहार को हर साल की तरह इस बार भी काफी धूम धाम से मनाया और
सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरे रिश्ते की तस्वीरें शेयर की।
इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बड़ी बहन श्वेता नंदा का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अभिषेक ने अपनी बहन के लिए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने अपने भाई तुषार कपूर को राखी बांधते हुए तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में एकता हाथ में थाली पकड़े नजर आ रही हैं जबकि तुषार काउच पर बैठे हुए हैं।
बिपाशा भी भाई बहन के इस प्यार भरे रिश्ते को सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है। साथ ही लिखा है कि 'मैं बहुत लकी हूं कि मुझे तुम जैसा भाई मिला'।
परिणीति चोपड़ा ने भी दोनों भाई सहज और शिवांग के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें तीनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रस जेनेलिया डिसूजा ने अपने भाई के साथ एक खास तस्वीर खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में जेनेलिया के हाथों में मेंहदी लगी है और उनके भाई अपने हाथों से उन्हें खिला रहे हैं।