सलमान की फिल्म 'रेस 3' में बॉबी देओल साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में जोरदार तरीके से शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'रेस 3' से बॉबी देओल कमबैक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, 'रेस 3' बॉबी की कमबैक फिल्म नहीं है। आइए जानते हैं कैसे?
दरअसल, 'रेस 3' से पहले बॉबी और सलमान 'यमला पगला दीवाना फिर से' में साथ नजर आएंगे। बॉबी की यह फिल्म 'रेस 3' से पहले रिलीज होगी। 'यमला पगला दीवाना' में सलमान खान एक डांस नंबर करते नजर आएंगे। बता दें कि 2008 में फिल्म 'हीरोज' में सलमान और बॉबी एक साथ दिखे थे।
फिलहाल सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 की पूरी स्टारकास्ट बैंकॉक पहुंच चुकी है। बॉबी भी टीम के साथ वहां पहुंचे हैं। इससे पहले फिल्म का एक शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है। अब बैंकॉक और पटाया में रोमांटिक गाने फिल्माए जाएंगे। इसके बाद बाकी की शूटिंग अबू धाबी में की जाएगी।
रेस 3 में सलमान-बॉबी के अलावा जैकलीन,डेजी शाह भी नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान ने रमेश तौरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।