फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol celebrates 25th anniversary with Wife Tanya, See Viral Photos

सिल्वर जुबली: शादी के 25 साल पूरे हो जाने पर बॉबी देओल ने पत्नी पर लुटाया प्यार, देखें खास तस्वीरें

Sun, 30 May 2021 06:13 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 30 May 2021 06:13 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की शादी को आज 25वीं साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर बॉबी ने अपनी पत्नी तान्या के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bobby Deol celebrates 25th anniversary with Wife Tanya, See Viral Photos
बॉबी देओल, तान्या देओल - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आते हैं। वो आए दिन अपने फैंस के साथ दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बार बॉबी ने कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। इन खास तस्वीरों में उनके साथ एक खास इंसान भी है और वो हैं उनकी पत्नी तान्या देओल। दरअसल, आज बॉबी और तान्या की शादी की 25वीं सालगिरह है। दोनों 30 मई 1996 को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में बॉबी ने अपनी पत्नी के ऊपर खूब प्यार बरसाया है। बॉबी और तान्या एक साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस को बॉबी का यह पोस्ट खूब पसंद आ रहा है और वो जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन


बॉबी देओल का पोस्ट - 

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पत्नी तान्या देओल के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें से कुछ शादी की भी हैं। आज के खास दिन पर बॉबी ने तान्या के साथ अपने 25 सालों को याद किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बॉबी और तान्या एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, 'मेरा दिल, मेरी आत्मा। तुम मेरे लिए पूरी दुनिया हो। मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार करता रहूंगा। हैप्पी एनिवर्सरी।'

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)


 

बॉबी का यह पोस्ट जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सिलेब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी उन्हें सालगिरह पर बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी पत्नी तान्या को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। लोगों का कहना है कि तान्या किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। एक यूजर ने तो लिखा, 'कितनी खूबसूरत हैं तान्या।'

विज्ञापन

Bobby Deol celebrates 25th anniversary with Wife Tanya, See Viral Photos
तान्या देओल, बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी की पत्नी भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन खूबसूरती में सभी को मात देती हैं। तान्या असल जिंदगी में एक सफल बिजनेस वुमन हैं। तान्या एक इंटीरियर डिजाइनर हैं जो विशेष रूप से फर्नीचर डिजाइनिंग में काम करती हैं। तान्या फिल्म जुर्म और नन्हे जैसलमेर में एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वैसे तो तान्या अक्सर खुद को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं लेकिन जब भी यह जोड़ा मीडिया की नजर में साथ नजर आता है तो धमाल मचा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed