फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bob Biswas: बेटे अभिषेक की फिल्म का ट्रेलर देख गर्व से चौड़ा हुआ अमिताभ बच्चन का सीना, ऐसे जताई खुशी

Sat, 20 Nov 2021 01:41 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 20 Nov 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bob Biswas Trailer Amitabh Bachchan shares video expresses proud feeling for son Abhishek
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर देखकर फैंस के साथ-साथ उनके पिता और महानायक अमिताभ बच्चन भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। बिग बी ने फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अभिषेक के पिता होने पर गर्व है।

Bob Biswas Trailer Amitabh Bachchan shares video expresses proud feeling for son Abhishek
abhishek bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम

'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा कि 'मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप मेरे बेटे हैं!' अमिताभ के साथ ही फैंस भी अभिषेक के नए लुक और उनकी दमदार एक्टिंग की झलक देखकर फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bob Biswas Trailer Amitabh Bachchan shares video expresses proud feeling for son Abhishek
abhishek bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम

मालूम हो कि बॉब बिस्वास 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' के एक किरदार का नाम था। फिल्म में अभिनेता शाश्वत चटर्जी बॉब के किरदार में नजर आए थे। एक एलआईसी एजेंट था, जो भाड़े पर हत्या करने का काम करता था। भले ही उस फिल्म में बॉब एक सपोर्टिंग किरदार के तौर पर नजर आया था, लेकिन अब दीया अन्नपूर्णा घोष उसे लेकर ही फिल्म बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bob Biswas Trailer Amitabh Bachchan shares video expresses proud feeling for son Abhishek
abhishek bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम

'बॉब बिस्वास' फिल्म का निर्देशन दिया अन्नापूर्णा घोष ने किया है। फिल्म की कहानी सुजॉय घोष ने लिखी है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म आगामी तीन दिसंबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर में अभिषेक को देखकर फैंस यह उम्मीद जता रहे हैं कि यह उनकी अबतक की सबसे शानदार फिल्म हो सकती है।

विज्ञापन
Bob Biswas Trailer Amitabh Bachchan shares video expresses proud feeling for son Abhishek
chitrangada singh - फोटो : इंस्टाग्राम

यह फिल्म एक क्राइम ड्रामा है जिसमें दर्शकों को लव एंगल भी देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक के साथ चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed